लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व अयोध्या जनपद से पूर्व मनोनीत पार्षद विवेक मिश्र ने सैकङो समर्थकों के साथ आज भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हुये। भाजपा के प्रदेश कार्यालय लखनऊ मे ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन श्री लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी श्री मिश्र को पार्टी का पटका पहना कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।श्री मिश्र के नेतृत्व मे
डॉ विनोद मिश्रा जिला उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, महेंद्र चतुर्वेदी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, विजय मिश्रा महा सचिव लोहिया वाहिनी अयोध्या, अंबेश आचारी उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी अयोध्या, अजय मिश्र, रवि मिश्र, सतेंद्र पांडे, विजेंद्र तिवारी, अजय यादव, धनंजय तिवारी, अर्जुन सिंह, सहित सैकड़ों समर्थक शुभचिंतको ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति मे विश्वास करते हुये पार्टी मे आस्था व्यक्त की। एवं आगामी विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प लिया।









Users Today : 21
Total Users : 900453

