एसपीजी ने प्रधानमंत्री के काफिले को अपग्रेड किया है. अब पीएम मोदी मर्सिडीज मेबैक S650 गार्ड में सफर करते हैं. इस गाड़ी की खासियत यह है कि इस पर गोलियों और बम धमाके का भी असर नहीं होता है. पिछले दिनों रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन की यात्रा में इस कार को देखा गया.
मर्सडीज मेबैक S650 गार्ड में सुरक्षा के लिहाज से कई फीचर्स को अपग्रेड किया गया है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मर्सिडीज मेबैक ने पिछले साल भारत में S600 गार्ड को लॉन्च किया था और उसकी कीमत 10.5 करोड़ रुपये थी. मर्सडीज-मेबैक S650 गार्ड इसका अपग्रेडेट वर्जन है.









Users Today : 191
Total Users : 900623

