लखनऊ 3 अगस्त। ऐम्बुलेंस 108 102 सेवा में सेवा प्रदाता कंपनी ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस (जीवीके ईएमआरआई)के द्वारा उत्तर प्रदेश में ऐम्बुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ शोषण किया जा रहा है।
ऐसा आरोप जीवनदायिनी ऐम्बुलेंस संघ के प्रदेश अध्यक्ष शरद यादव लगा रहें हैं।
उनका कहना है कि सेवा प्रदाता कंपनी उत्तर प्रदेश में ऐम्बुलेंस संचालन में अनियमितता बरत रही है। कर्मचारियों से जबरन लगातार 24-24 घंटे काम लिया जा रहा है। अकारण बर्खास्त किया जा रहा है।
ऐम्बुलेंस से फर्जी केस करवाया जा रहा है। फर्जी केस न करने वाले कर्मचारियों को कम्पनी किसी न किसी बहाने निकाल दे रही है।
जो कर्मचारी कम्पनी की शिकायत अथवा उसके भ्रष्टाचार को बताता है उसे कम्पनी तत्काल बर्खास्त कर देती है। कर्मचारियों को उनके पीएफ, ईएसआईसी एवं ग्रेजुएटी का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने सूबे के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से कर्मचारियों की समस्यायों के निस्तारण की गुहार लगाई है।
अध्यक्ष ने कम्पनी के ऊपर तमाम भष्ठाचार को लगाते हुए कहा है कि अगर कम्पनी इन सब शिकायतों व भष्ठाचार को बंद नहीं करती तो तो संगठन कर्मचारियों के साथ कम्पनी के खिलाफ पद यात्रा निकालेगा। और पूरे प्रदेश में ऐम्बुलेंस कम्पनी के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे। उन्होंने सरकार से इन सब मामलों में हस्तक्षेप करते हुए निस्तारण की मांग की है।









Users Today : 4
Total Users : 900628

