गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के ADG कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के 5 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक दिया जाएगा।
ADG फायर रहे विजय प्रकाश, देवरिया के SP/DIG श्रीपति मिश्रा, झांसी के असिस्टेंट रेडियो अफसर सुशील पांडे, अयोध्या के असिस्टेंट रेडियो अफसर मिश्रीलाल शुक्ला, कानपुर कमिश्नरेट के सब इंस्पेक्टर कृष्ण चंद्र मिश्रा को विशिष्ट सेवा पदक मिलेगा। आगरा के IG नचिकेता झा, लखनऊ के DCP ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य, SP विजिलेंस डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी, फतेहपुर के ASP राजेश कुमार समेत 72 को अफसरों को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।
DGP प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित होंगे 763 पुलिसवाले
26 जनवरी को यूपी के 763 पुलिस वालों को DGP के प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 21 पुलिस वालों को प्लेटिनम शौर्य पदक दिया जाएगा। 67 को गोल्ड और 281 को सिल्वर शौर्य मेडल दिया जाएगा।
राष्ट्रपति पदक से तीसरी बार सम्मानित होंगे प्रशांत कुमार
ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को तीसरी बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। 1990 बैच के IPS प्रशांत कुमार को पिछले दो साल से यह पदक मिल चुका है। इसके पहले उन्हें राष्ट्रपति का पुलिस पदक 2007, पुलिस महानिदेशक CISF का प्रशंसा चिन्ह 2011 पुलिस महानिदेशक ITBP का प्रशंसा चिन्ह-2011, 2012 (सिल्वर), 2012 (गोल्ड), दीर्घकालीन सेवाओं के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक 2014, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक- 2018, पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर- 2018, गोल्ड 2019, प्लेटिनम, गृहमंत्री भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक 2021 मिल चुका है।








Users Today : 6
Total Users : 900630

