लखनऊ, 11 जून 2024। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आज दोपहर बी- ब्लॉक सूरज दीप कॉमप्लेक्स, 1 जॉपलिंग रोड, लखनऊ में ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित बड़ा मंगल भंडारे में श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्रात:काल हनुमान जी की पूजा-अर्चना और सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस अवसर पर जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष ज्योति सिंह और उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने हनुमानजी को भोग लगाया और भंडारे में बजरंगबली का प्रसाद पूड़ी, सब्जी, मट्ठा, बूंदी, केला, सेब का वितरण श्रद्धालु भक्तों और जरुरतमंदों में किया।
इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह और ज्योति सिंह ने आई ए एस करुणेश सिंह को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर जीवन ज्योति सम्मान से सम्मानित किया। भंडारे में पूर्व विधायक अरुण वर्मा, पूर्व एम एल सी राम रतन राजभर, एल डी ए अनु सचिव अतुल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।








Users Today : 5
Total Users : 900629

