स्वामी प्रसाद मौर्य के रामायण पर अनुचित शब्द बोलने पर आज बजरंग दल सिधौली एवं युवा मोर्चा सिधौली ने सिधौली के कमल तिराहे पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया है युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के दिए गए इस बयान से पूरे हिंदू समाज में काफी रोष है जिसको लेकर युवा मोर्चा के साथ हिंदू संगठन ने पुतला फूंका है इस मामले की जानकारी सिधौली पुलिस को ही जिसके बाद फौरन सिधौली पुलिस कमल तिराहे पर पहुंची वही बजरंग दल नगर संयोजक अतुल तिवारी का कहना है कि अगर स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो बजरंग दल स्वयं सड़को पर उतरेगा ।
इस मौके पर युवा मोर्चा मंडल सिधौली महिला मोर्चा मंडल सिधौली बजरंग दल सिधौली के साथ कई कार्यकर्ता लोगो ने रोड पर नारेबाजी की है








Users Today : 6
Total Users : 900630

