धीरेन्द्र श्रीवास्तव,ब्यूरो चीफ सीतापुर
सीतापुर। नैमिषारण्य विश्व विख्यात तीर्थ एवं धर्म नगरी नैमिषारण्य में मंगलवार को मध्यप्रदेश प्रांत के जबलपुर से आए इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पुरुषोत्तम तिवारी का दर्द उमड़ा जिसमें उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि वे नैमिषारण्य तीर्थ में एक भागवत कथा करवाने हेतु तीर्थ क्षेत्र में पधारे थे परंतु यहाँ की दयनीय स्थिति को देखकर उनके मन में पीड़ा उत्पन्न हुई जिसको उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान बयां किया।
बताते चलें कि डॉक्टर पुरुषोत्तम तिवारी ने पूरे नैमिषारण्य क्षेत्र के 84 कोसीय परिक्रमा स्थलों का भी भ्रमण किया, उन्होंने बताया कि नैमिषारण्य को पर्यटन का दर्जा मिलने के बावजूद भी यह उपेक्षा का शिकार है जिसको लेकर उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कुछ बिंदुओं पर चर्चा की जिसमें उन्होंने चक्र तीर्थ पर व्याप्त भीषण गंदगी, परिवहन सुविधा, आवासीय सुविधा, पार्किंग होली परिक्रमा मेला महोत्सव के साथ साथ आवासीय सुविधा आदि की कमियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा लगातार सरकार के द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है लेकिन तीर्थ क्षेत्र में व्याप्त गंदगी एवं आवासीय एवं परिवहन व्यवस्था को लेकर काफी हद तक खामियां हैं जिस पर उन्होंने सरकार को सवालों के घेरे में लिया।
उन्होंने कहा इन विषयों पर सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है।









Users Today : 191
Total Users : 900623

