लखनऊ : सीतापुर रोड की प्रियदर्शिनी योजना की महिला मंडल ने आज हरियाली तीज के अवसर पर नाच-गा कर इस उत्सव की खुशी मनायी। इसके अलावा स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी उठाया। महिला मंडल की महिलाएं इस दौरान अपने पारंपरिक परिधान में सजी-धजी खुशी मनायी दिखीं और कई मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की आज की संयोजक कल्पना सिंह ने सबको आमंत्रित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर कॉलोनी के महिला मंडल की सदस्याओं ने हरे रंग की साड़ी पहनकर सावनी गीत गा कर सावन का माहौल पूरी तरह हरियाली तीज के उत्सव को प्रमाण स्वरूप साकार कर दिया। महिला मंडल की सदस्याओं ने जहां सावन के कई गीत और कजरी गाकर अपनी प्रतिभा उजागर किया वहीं तीज क्वीन चुनी गयी श्रीमती एकता सिंह ने फाल्गुनी पाठक के गाए मनोहरी गीत पर नृत्य किया जिसका संचालन प्रेमा सिंह चौहान और निरुपमा पांडेय ने किया। आयोजन की व्यवस्था संभाली कल्पना सिंह और रेखा शुक्ला ने।
हरियाली तीज उत्सव को सफल बनाने में श्रीमती कुसुम यादव, शशिप्रभा सिंह, गीता अग्रवाल, दुर्गावती मिश्रा, सरवन श्रीवास्तव, ऊषा प्रसाद , सत्यवती सिंह, रंजना निगम, रेनू श्रीवास्तव, सुमिता दत्ता और सुमन अग्रवाल ने सहयोग दिया।









Users Today : 191
Total Users : 900623

