Home न्यूज सीएचसी हरैया में पहली बार हुआ ऑपरेशन से डिलीवरी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

सीएचसी हरैया में पहली बार हुआ ऑपरेशन से डिलीवरी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

155
0

बस्ती/ हरैया
जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया के उद्घाटन के लगभग 24 साल के बाद आज पहली बार गर्भवती महिला का सफल आपरेशन से लड़की का जन्म हुआ।

महिला आयूषी पांडेय पत्नी आशीष धर द्विवेदी उम्र 26 साल ग्राम बरसाव थाना दुबौलिया की निवासी है।
जो प्रसव से पीड़ित थी जिसमें इनका आपरेशन ही एक मात्र विकल्प था।
मरीज सीएचसी हरैया अपने परिजन के मंगलवार 1 बजे पहुंची थीं।
इनके समस्त जांच के उपरांत इनको भर्ती किया गया।आपरेशन कर 3:30 पर गर्भवती महिला ने लड़की का जन्म हुआ।आपरेशन करने में मुख्य भूमिका डॉ बृजेश कुमार शुक्ल,
अधीक्षक, एनेस्थेसिया सर्जन,डॉ आकांक्षा गुप्ता स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ ,डॉ आर के यादव बाल रोग विशेषज्ञ,मनोज सिंह,शालिनी मिश्रा ,अश्वनी दुबे,धीरेन्द्र मिश्रा इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आपरेशन से पैदा हुई बच्ची का वजन 3.1 KG है ।और मरीज को एक हफ्ते के लिए सीएचसी पर भर्ती किया गया है।
एक हफ्ते के बाद टांका कटने के उपरांत जच्चा और बच्चा का स्वास्थ्य स्थिति देखकर उसे छुट्टी दिया जाएगा।
तब तक मरीज एवं बच्ची को गहन निगरानी में रखा जाएगा।
इस कार्य से तहसील के लोगों तथा अन्य लोगों ने अस्पताल के कर्मचारियों की सराहना की।
हरैया सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार शुक्ला ने कर्मचारियों के द्वारा किए कार्य में सहयोग को सराहनीय बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here