धीरेन्द्र श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ सीतापुर
सीतापुर – भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छता की श्रद्धांजलि देने के लिए सिंधौली ब्लॉक के गाँव रशूलपुर सिधौली जिला सीतापुर में सिंधौली में सीतापुर एमएलसी पवन सिंह चौहान व गांव वालों के साथ एक अक्टूबर को स्वच्छता के लिए एक घंटे श्रमदान किया ।
इस दौरान गांव में बने मंदिर मानेश्वर महादेव धाम में और गांव की गलियों में पवन सिंह चौहान ने झाड़ू लगाकर सफाई की । स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते हुए पवन सिंह चौहान ने कहा कि सभी लोगों को अपने आसपास साफ सफाई जरूर रखनी चाहिए , ऐसा करने से हम लोग बहुत सारी बीमारियों से बचे रहेंगे ।
इस दौरान सिधौली में पवन सिंह चौहान ने गांव वालों से स्वच्छता की अपील करते हुए उन्हें सफाई के लिए जागरूक किया एवं समस्त ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी लोगों को अपने घर की सफाई तो करनी ही है साथ ही सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखना है एवं गांव में बने कूड़ाघर में ही अपने घर का कूड़ा डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने घर के आसपास, गांव और शहर को स्वच्छ रखकर ही हम महात्मा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।








Users Today : 6
Total Users : 900630

