सीतापुर। सीतापुर के मुड़िया गांव में भागवत कथा के दौरान भीड़ में एक कार के घुस जाने से 15 लोग घायल हो गए। घायलों में 8 महीने के बच्चे की सीएचसी में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। 4 घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कार का ड्राइवर रजनीश शराब के नशे में था, अचानक गाड़ी स्टार्ट हो गई और उसे इसका आभास ही नहीं हुआ। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।









Users Today : 4
Total Users : 900628

