Home न्यूज 108 व 102 ऐम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

108 व 102 ऐम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

361
0

गोरखपुर शुक्रवार को जीवनदायिनी ऐम्बुलेंस संघ के पदाधिकारी ने गोरखपुर स्थित उनके जनता दरबार में पहुंचकर मुख्यमंत्री से अपनी मांगों को रखा। ऐम्बुलेंस संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय ने बताया कि डायल 108 102 ऐम्बुलेंस संचालित करने वाली कम्पनी जीवीके ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस का व्यापक भष्ठाचार है हर तरह से है।
हम सब कर्मचारी इस कंपनी की भ्रष्ट नीति को लेकर आवाज उठा रहे थे कुछ सामाजिक तत्व की मिली भगत से हमको दोषी ठहरा कर हम 9000 कर्मचारियों को अकारण बर्खास्त कर दिया है।
हम एंबुलेंस कर्मचारी कोरोना काल महामारी में अपनी जान की परवाह न करते हुए देश हित में उत्कृष्ट सेवाएं है। कर्मचारियों की समस्या लंबे समय से निस्तारित न होने के कारण कर्मचारियों का परिवार भुखमरी की कगार पर है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कर्मचारियों को बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री को एक लिखित पत्र दिया है।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री जी के द्वारा आश्वासना दिया गया है इस पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here