सनोज मिश्रा की रिपोर्ट
सीतापुर। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त कर रही एक पुलिस की जीप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे जीप सड़क से छिटकर गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में दारोगा शफीक अहमद खान की मौत हो गई जबकि तीन कॉन्स्टेबल सतेंद्र, पवन और अनुज घायल हो गए। मृतक दरोगा शफीक उन्नाव के रहने वाले थे, जबकि कॉन्स्टेबल सतेंद्र कानपुर, पवन रायबरेली और अनुज अमेठी के रहने वाले हैं।इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह दुर्घटना रविवार रात अटरिया थाना के अंतर्गत सहजनपुर गांव के करीब लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर हुई। घायलों में एक कॉन्स्टेबल की हालात गंभीर होने के कारण लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
अटरिया थाने के दरोगा सफीक अहमद कांस्टेबल पवन कुमार सतेन्द्र सिंह अनुज त्रिपाठी के साथ थाने की सेकेंड मोबाइल जीप वाहन से तड़के सुबह क़रीब पांच बजे लखनऊ सीतापुर हाईवे की गस्त कर रहे थे। जीप को कांस्टेबल पवन चला रहा था। तभी लगभग पांच बजे टिकौली क्रासिंग मोड़ के निकट पीछे से पुलिस जीप में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पुलिस जीप अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। चारो पुलिस कर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस कर्मी आ गए आननफानन में सभी घायलों को निकट ही हिन्द अस्पताल मऊ में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने इलाके के दौरान अभी हाल ही में प्रामोट हुए उपनिरीक्षक सफीक अहमद 56 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वही गम्भीर घायल आरक्षी सतेन्द्र सिंह को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। आरक्षी पवन कुमार व अनुज त्रिपाठी का हिन्द अस्पताल में ईलाज चल रहा है। मृतक व घायलो का हाल जानने के लिये आनन फानन लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह, सीतापुर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील कुमार, एडीशनल एसपी एनपी सिंह, सीओ यादवेंद्र एवं थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा सिधौली इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी पहुँच गये। पुलिस ने भिड़ंत करने वाले अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक एस आई के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। जहाँ शव को सलामी के बाद शाम को उनके पैतृक गांव उन्नाव भेजा गया।









Users Today : 8
Total Users : 900632

