सीतापुर,महमूदाबाद मामला महमूदाबाद के रामपुर मथुरा रोड स्थित जयरामपुर के निकट का है। शाम करीब 5:30 बजे दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 3 लोगों की मृत्यु हो गई। भिठौरा निवासी हरिनाम विश्वकर्मा पुत्र कन्हैयालाल उम्र साठ वर्ष एवं उसका सगा भाई सरनाम उम्र पचास वर्ष। एक मोटरसाइकिल पर बैठे थे जिन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं दूसरी तरफ बाइक सवार सरताज पुत्र स्वर्गीय शुजात अली खान उम्र 32 वर्ष निवासी इमलिया एवं उनका भांजा अशरफ खान पुत्र कबीर खान उम्र 24 वर्ष बाबा कुटी से महमूदाबाद की ओर वापस आ रहे थे। जिसमें से अशरफ खान की भी मौके पर मौत हो गई। मामा सरताज की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में पुलिस द्वारा सभी लोगों को सीएससी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने 3 व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। सरताज का प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर द्वारा ट्रामा सेंटर हेतु रेफर कर दिया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी रविशंकर प्रसाद, कोतवाल महमूदाबाद विजयेन्द्र सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।









Users Today : 8
Total Users : 900632

