मोहनलालगंज (लखनऊ)। कहते हैं कि जब किसी कार्य को करने की ठान लो तो कोई मुश्किल आड़े नहीं आती। यह साबित करके दिखाया स्कॉलर अकादमी स्कूल मोहनलालगंज के ग्राम शिवढरा की छात्रा मधुरिमा रावत ने CBSE की ओर से घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों में 95% प्रतिशत अंक लेकर स्कूल के साथ-साथ अपने पिता राकेश कुमार रावत का नाम रोशन किया है। मधुरिमा रावत ने कहा कि वह लक्ष्य निर्धारित करती थी। जिस काम को उसने चुन लिया, उसे करके ही सांस लेती थी। चाहे कितने भी घंटे क्यों न लग जाएं।









Users Today : 17
Total Users : 900641

