लखनऊ, 30 जून 2024। जे पी एस स्टार 11 के तत्वावधान और इमपल्स सिने इंटरटेनमेंट के सहयोग से आरम्भ हो रहे पारिवारिक कार्यक्रम शो सतरंगी का मुस्कुराते रहो का संदेश देने के लिए आज लखनऊ अनेक स्थानों पर कर्टेन रेजर शूट किया गया।
कर्टेन रेजर के माध्यम से लोगो को मुस्कुराते रहो का संदेश देने के साथ जीवन में खुशियों के रंग भरने का प्रयास किया जाएगा। इस शूट में नीलेश पाल, मुस्कान, रूपाली और शी रोज हैंगआउट कैफे रन बाय और एसिड अटैक सर्वाइवर्स गर्ल्स ने भी इसमें भाग लिया।
इस अवसर पर इमपल्स सिने इंटरटेनमेंट के निदेशक प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम लोगों के जीवन में खुशियों के रंग भर देगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जो प्रतिभावान कलाकार आगे आयेंगे, उन्हें अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस के जरिए उचित प्लेटफॉर्म प्रदान किया जाएगा।








Users Today : 6
Total Users : 900630

