धीरेन्द्र श्रीवास्तव/ब्यूरो चीफ सीतापुर
मछरेहटा, सीतापुर। मंगलवार को आर जे जे एजूकेशन प्वाइंट बीरमपुर मे विद्यालय के बच्चो ने पृथ्वी को संरक्षित करे पृथ्वी को सुरक्षित करने के उद्देश्य से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया।इस अवसर पर उन्होने पृथ्वी के संरक्षण पर अपने विचार प्रकट किये साथ बच्चो ने हमारा ग्रह हमारी शक्ति विषय पर चार्ट बनाये। इसके बाद छोटे बच्चने अपनी प्रतिभा का प्रयोग करते हुए हरी भरी पृथ्वी के चित्र बनाकर उसमे रंग भरे।तत्पश्चात विद्यालय प्रथानाचार्या पूनम जयसवाल ने बच्चो को पृथ्वी के संरक्षण के विषय मे जानकारी दी,उसके बाद उपप्रधानाचार्या अरूणिमा श्रीवास्तव ने बच्चो को पृथ्वी के विभिन्न अवयवो व उनके संरक्षण की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक जगदीश जयसवाल,प्रबंधक कुलदीप जयसवाल,व्यवस्थापक रूपेश प्रिंस शिक्षक शिक्षिकाऐ व बच्चे उपस्थित रहे।








Users Today : 2
Total Users : 900626

