लखनऊ
रविवार को जीवनदायिनी एंबुलेंस संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय ने बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई से मुलाकात करके एंबुलेंस कर्मचारी के अवैध बर्खास्तगी की समस्याओं को पुनः रखा गया।एंबुलेंस संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय ने बताया कि यूपी में एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई के द्वारा प्रदेश के कार्यरत कर्मचारियों पर अवैध फर्जी केस, अवैध वेतन कटौती एवं शारीरिक व मानसिक रूप से फर्जी कार्य कराने का दबाव बनाया जा रहा है।
जिसका प्रमाण उनके पास है और इससे पहले भी कंपनी के इन्हीं भ्रष्टाचार को उन्होंने उजागर करने का प्रयास किया था जिसके चलते कंपनी ने सरकार को गुमराह करके एक साथ कई हजार एंबुलेंस कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था।
उस दौरान श्रम सचिव एवं लेबर कमिश्नर के कई बार नोटिस के बावजूद कंपनी श्रम विभाग में वार्ता के लिए उपस्थित नहीं हुई जिसको लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारी अगर अपनी समस्याएं संघ तक पहुंचा रहे हैं तो कंपनी उन्हें चिन्हित कर बर्खास्त करने का कार्य कर रही है। पूरे प्रदेश में एंबुलेंस कर्मचारी कंपनी के इस अड़ियल रवैय से भयभीत हैं।श्री बाजपेई ने कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार गठन होने के बाद तत्काल समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि आप लोगों की जो भी जायज मांग एवं अवैध बर्खास्तगी का मामला है वह सरकार के संज्ञान में है और सरकार गठन होते हैं इन सब समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
ग्राम एंबुलेंस संघ के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा भी मौजूद रहे।









Users Today : 8
Total Users : 900632

