ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष सम्मानित हुए
लखनऊ, 1 जून 2022 । लवकुश एंटरप्राइजेज और जीवन ज्योति सेवा संस्थान फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज दोपहर बी- ब्लॉक सूरज दीप कॉमप्लेक्स, 1 जॉपलिंग रोड, लखनऊ में ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित बड़ा मंगल भंडारे में श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्रात:काल हनुमान जी की पूजा-अर्चना और सुंदरकांड का पाठ कर लवकुश इंटरप्राइजेज के प्रमुख जितेन्द्र सिंह और ज्योति सेवा संस्थान फाऊंडेशन की अध्यक्ष ज्योति सिंह ने हनुमानजी को भोग लगाया और भंडारे में बजरंगबली का प्रसाद पूड़ी, सब्जी, मट्ठा, बूंदी, केला, सेब का वितरण श्रद्धालु भक्तों और जरुरतमंदों में किया।
इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह और ज्योति सिंह ने राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्र मिश्रा को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर जीवन ज्योति सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर शाहगंज के विधायक रमेश सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल, राणा अजित सिंह पूर्व मंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।









Users Today : 8
Total Users : 900632

