मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम भार में वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है. चानू ने स्नैच राउंड के बाद 12 किलो की भारी-भरकम बढ़ बना ली थी.
अपनी पहली कोशिश में ही उन्होंने 84 किलो वेट उठाया था. दूसरी कोशिश में उन्होंने 88 किलो वेट उठा कर पर्सनल बेस्ट की बराबरी कर ली थी.
मीराबाई टोक्यो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट हैं. यहां 49 किलो वेट कैटेगरी में यहां उनसे गोल्ड की उम्मीद थी.
48 किलोग्राम के अपने वज़न से क़रीब चार गुना ज़्यादा वज़न यानी 194 किलोग्राम उठाकर मीरा ने 2017 में वर्ल्ड वेटलिफ़्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता.
पिछले 22 साल में ऐसा करने वाली मीराबाई पहली भारतीय महिला बन गई थीं.








Users Today : 6
Total Users : 900630

